Indian Railways News => Topic started by railgenie on Aug 15, 2012 - 09:01:11 AM


Title - कालका-जोधपुर-बाडमेर का इंजन पटरी से उतरा
Posted by : railgenie on Aug 15, 2012 - 09:01:11 AM

कालका। कालका से बाडमेर के लिए रात 9.50 बजे चलने वाली कालका-जोधपुर-बाडमेर एक्सप्रेस का इंजन मंगलवार शाम छह बजे पटरी से नीचे उतरने से कालका-चंडीगढ़ के बीच रेल यातायात ठप हो गया। हजारों यात्री कालका रेलवे स्टेशन पर कई घंटों तक फंसे रहे।
कालका-जोधपुर-बाडमेर एक्सप्रेस के इंजन की शाम 6 बजे शंटिग की जा रही थी कि प्लेटफार्म नंबर तीन पर इंजन पटरी से नीचे उतर गया। इसके बाद रेलवे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इसके तुरंत बाद इंजन को पटरी पर लाने का कार्य शुरू कर दिया गया। इसकी सूचना मिलते ही अंबाला से रेल दुर्घटना बचाव ट्रेन बचाव दल और क्रेन के साथ कालका रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। करीब चार घंटे इंजन को पटरी पर लाया गया। तकनीकी खराबी एवं बिजली सप्लाई दुरुस्त करने का कार्य पूरा नहीं होने के कारण रात 11 बजे तक बाडमेर को रवाना नहीं किया जा सका। हजारों यात्री प्लेटफॉर्म इधर-उधर परेशान नजर आए। रात करीब 9.20 बजे कालका आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस को भी चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर ही रोक दिया गया था। अंबाला डिवीजन के डीआरएम पीके सांघी सहित अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया। इसके साथ ही कालका से हावड़ा के लिए रात 11.55 बजे जाने वाली कालका एक्सप्रेस को भी देरी से रवाना किया गया।