Indian Railways News => Topic started by RailXpert on Oct 07, 2013 - 17:59:43 PM


Title - कालका-चंडीगढ़-शिरडी एक्सप्रेस को बंसल ने हरी झंडी दिखाई
Posted by : RailXpert on Oct 07, 2013 - 17:59:43 PM

शिरडी को जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रविवार को स्थानीय सासद पवन कुमार बंसल ने कालका-चंडीगढ़-शिरडी एक्सप्रेस को हरी झडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा भी उपस्थित थी।
गौरतलब है कि इससे पहले बंसल ने वीरवार को नंगल डैम-आनंदपुर साहिब-चंडीगढ़-हजूर साहिब (नादेड) एक्सप्रेस को हरी झड़ी दिखाकर रवाना किया था। शिरडी के लिए चलाई गई इस रेलगाड़ी में 13 डिब्बे होंगे। रेलगाड़ी नं 22456 प्रत्येक वीरवार और रविवार को कालका से रवाना होगी तथा शिरडी में शुक्रवार और सोमवार को सायं 10:15 बजे पर पहुंचेगी। गाड़ी नं 22455 जो कि शिरडी से हर मंगलवार व शनिवार को सुबह 10 बजे रवाना होगी, दोपहर 12:35 बजे पर बुधवार व रविवार को कालका पहुंचेगी। यह रेलगाड़ी चंडीगढ़- अंबाला कैंट-पानीपत-नई दिल्ली- निजामुदीन-मथुरा- आगरा कैट-ग्वालियर-भोपाल-भूसावाल तथा मनवाड़ से होकर गुजरेगी।