Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on May 12, 2013 - 09:00:34 AM


Title - कामाख्या से अजमेर के बीच स्पेशल ट्रेन, दिल्ली से दरभंगा के बीच स्पेशल ट्रेन
Posted by : nikhilndls on May 12, 2013 - 09:00:34 AM

गोरखपुर : यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने कामाख्या से अजमेर के बीच 14 मई को एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह गाड़ी गोरखपुर होते हुए जाएगी।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी आलोक कुमार सिंह के अनुसार 05615 कामाख्या-अजमेर विशेष गाड़ी कामाख्या से शाम 7.15 बजे प्रस्थान करेगी। हाजीपुर, छपरा होते हुए दूसरे दिन देवरिया से शाम 6.10 बजे से, गोरखपुर से 7.40 बजे से चलकर मनकापुर, अयोध्या, लखनऊ, कानपुर, कासगंज, मथुरा, जयपुर रुकते हुए तीसरे दिन रात 9.00 बजे अजमेर पहुंचेगी। इस गाड़ी में साधारण द्वितीय श्रेणी के 19, शयनयान के 2 सहित कुल 23 कोच लगाए जाएंगे।
------
दिल्ली सराय रोहिल्ला से दरभंगा के बीच एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। 04024/04023 द्विसाप्ताहिक ट्रेन गोरखपुर होते हुए चलेगी। 04024 दिल्ली सराय रोहिल्ला- दरभंगा एक्सप्रेस दिल्ली सराय रोहिल्ला से 13 मई से 28 जून तक प्रत्येक सोमवार व शुक्रवार को दिन के 10.30 बजे से चलेगी। 04023 दरभंगा-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस दरभंगा से 14 मई से 29 जून तक प्रत्येक मंगलवार व शनिवार को अपराह्न 3.00 बजे से चलाई जाएगी। इस गाड़ी में साधारण श्रेणी के 4, शयनयान के 10 सहित कुल 16 कोच लगाए जाएंगे।