Indian Railways News => Topic started by RailXpert on Jun 01, 2012 - 21:00:08 PM


Title - कामाख्या एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होने से बची 9323116
Posted by : RailXpert on Jun 01, 2012 - 21:00:08 PM

भरथना (इटावा) : भरथना रेलवे स्टेशन के पूर्वी आउटर के निकट अप रेल लाइन पर पड़े लोहे के एंगल के रेल इंजन में टकराने से दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेन नंबर 15688 कामाख्या गांधीधाम एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होते- होते बची। इससे दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग दो घंटे ठप रहा। दूसरे इंजन को मंगवाकर उक्त ट्रेन को भरथना रेलवे स्टेशन तक लाया गया। जहां पर खराब इंजन बदल कर ट्रेन को रवाना किया गया। इससे स्टेशन पर यात्री करीब 4 घंटे भूखे-प्यासे भटकते रहे।

प्रात: 5:35 बजे भरथना रेलवे स्टेशन के निकट पावर हाउस के पास खंभा नंबर 1134-1135 के बीच रेल लाइन पर पड़े लोहे का एक एंगल अप कामाख्या गांधीधाम एक्सप्रेस में टकराने से इंजन फेल हो गया। फलस्वरूप ट्रेन वहीं पर खड़ी हो गयी।