Indian Railways News => Topic started by railgenie on Oct 08, 2012 - 00:00:27 AM


Title - काम से जी चुराने पर नपेंगे टीटीई 9732984
Posted by : railgenie on Oct 08, 2012 - 00:00:27 AM

प्रतापगढ़ : शिकायतों के बाद अब रेलवे ने टीटीई पर अपनी भौंहे टेढ़ी कर दी हैं। उसके द्वारा जारी फरमान के अनुसार अब टीटीई काम से जी नहीं चुरा सकेंगे। हालांकि अब तक इसका बेल्हा में अमल शुरू नहीं हुआ है।

कई बार यात्रियों को सफर करने के दौरान उन समस्याओं के लिए भटकना पड़ता है, जिनका निराकरण आसानी से टीटीई के द्वारा हो सकता है। ट्रेन में चलने वाले स्टाफ के रवैये से कभी कभी यात्रियों को खासी परेशानी हो जाती है। काफी यात्रियों को यह नहीं पता होता है कि वह जिस ट्रेन में सफर करने वाले हैं उनमें किस टीटीई की ड्यूटी लगाई गई है। रेलवे ने इन बातों को ध्यान में रखते हुए फरमान जारी किया है कि ट्रेनों पर ड्यूटी पर जाने वाला टीटीई एक दिन पहले अपना नाम देगा तथा उसका नाम रिजर्वेशन चार्ट में भी दर्ज किया जाएगा, जिससे यात्रियों को पता चल सके कि उनके डिब्बे में कौन ड्यूटी कर रहा है। किसी भी तरह की समस्या होने पर यात्री टीटीई की शिकायत उनके नाम से भी कर सकेंगे। यदि टीटीई की लापरवाही देखी गई तो उन पर कार्रवाई तय है। वैसे अब तक अक्सर देखा जाता रहा है कि जितने टीटीई ड्यूटी पर होते हैं कम ही सामने नजर आते हैं। रेलवे के इस फैसले से अब टीटीई पर काम का दबाव बढ़ेगा।

--