Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Oct 13, 2016 - 09:40:01 AM


Title - काम कर रहे केंद्रीय रेलवे के दो कर्मचारियों की ट्रेन टक्कर, एक की मौत
Posted by : RailEnquiry Admin on Oct 13, 2016 - 09:40:01 AM

केंद्रीय रेलवे के दो कर्मचारी जब प्रतिदिन के नियमित निरिक्षण पर थे तब बगल से जा रही ट्रेन से उनकी टक्कर हो गई| इस घटना में एक की मौत हो गई जबकि एक घायलअवस्था में अस्पताल में भर्ती है|
कोपर स्टेशन के पास नितिन पालने और उनका सहायक देऊ भाऊ प्रतिदिन की तरह निरिक्षण पर निकले थे| उनके साथ और भी कर्मचारी थे जो बगल के ट्रैक का निरिक्षण कर रहे थे की इतने मे ट्रेन से दोनों की टक्कर हो गयी| बाकी कर्मचारियों और रेलवे पुलिस तुरंत ही पास के शास्त्री नगर अस्पताल में उन्हें ले गए जहाँ नितिन पालने को मृत घोसित कर दिया जबकि सहायक कर्मचारी भाऊ को मामूली चोट आई और डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति स्थिर है|
रेलवे पुलिस ने दुर्घटना में मृत्यु का केस दर्ज कर लिया है और घटना की जांच के लिए बाकी साथ के कर्मचारियों से वर्णन लिया जाएगा|