Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jan 03, 2018 - 15:30:04 PM


Title - कानपुर सेंट्रल स्टेशन अवैध वेंडरों के हाथों में आईआरसीटीसी का खाना
Posted by : RailEnquiry Admin on Jan 03, 2018 - 15:30:04 PM

कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर अवैध वेंडरिंग का बड़ा खेल पकड़ में आया है | मंगलवार को आरपीएफ की ओर से चलाये गए अभियान में आईआरसीटीसी से संचालित कमसम और आरके फूडप्लाजा की खाने की प्लेटें खुले आम ट्रेनों में बिकती मिलीं | इन्हे बेच रहे ग्यारह अवैध वेंडरों को गिरफ्तार किया गया है | 
कमसम व आरके फूडप्लाजा के प्रतिष्ठान सेंट्रल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर हैं | नियमानुसार यात्री दोनों स्थानों पर जाकर खाना या नाश्ता कर सकते हैं | ऑनलाइन बुकिंग पर यात्री को उसकी सीट पर खाना पहुँचाना होता है | दोनों रेस्टोरेंट पैकेजिंग करके ट्रेन में नहीं बेच सकते | मंगलवार को ट्रेनों में बिना बुकिंग के दोनों रेस्टोरेंट के कर्मचारी ट्रेनों में खाना बेचते मिले | 

-HINDI-