Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Feb 06, 2017 - 12:54:33 PM


Title - कानपुर सेंट्रल जाने वाली पैसेंजर ट्रेन बंद होने से लोग परेशान
Posted by : RailEnquiry Admin on Feb 06, 2017 - 12:54:33 PM

शाहजहांपुर से सीतापुर वाया बालामऊ होते हुए कानपुर सेंट्रल जानेवाली पैसेंजर ट्रेन का संचालन रेलवे ने बंद कर दिया था| 54325 और 54326 पैसेंजर ट्रेन के ना चलने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है| इस ट्रेन से कानपुर से सामान लाने वाले दुकानदार और श्रद्धालुओं की संख्या बहुतायत में सफर करती है परन्तु इसके ना चलने से लोगों को मजबूरन सड़क मार्ग से यात्रा करनी पड़ रही है|
रेल लाइन के दुरुस्तीकरण के चलते लगभग दो माह से ये गाडी निरस्त चल रही है| इसका असर लोगों के व्यवसाय पर भी पड़ रहा है| परेशानी और भी बढ़ने वाली है क्योंकि चौरासी कोसी परिक्रमा और होली भी पास आ रही है; ऐसे में ट्रेन संचालित न होने से लोगों के व्यवसाय पर बुरा असर पड़ेगा|| व्यावसायिक लोगों को कानपुर की बजाय लखनऊ के चक्कर काटने पड़ रहे हैं|
स्टेशन अधीक्षक के अनुसार ट्रेन का संचालन उच्च स्तर से रोक गया है जो ट्रैक के दुरुस्ती करण के बाद ही दोबारा आरम्भ हो पाएगा|
-HINDI-