Indian Railways News => Topic started by irmafia on Sep 16, 2013 - 08:56:17 AM


Title - कानपुर से आने वाली ट्रेनें घंटों देरी आयीं
Posted by : irmafia on Sep 16, 2013 - 08:56:17 AM

इलाहाबाद : रविवार को कानपुर में डाउन लाइन में ट्रेन की चपेट में आए जानवर की चपेट में आने के बाद रूट बाधित हो गया। इससे कानपुर से इलाहाबाद की ओर आने वाली ट्रेन घंटों देरी से आयीं।

देरी से आने वाली गाड़ियों में प्रयागराज एक्सप्रेस ढाई घंटे, संगम एक्सप्रेस 6 घंटे, सीमांचल एक्सप्रेस 5 घंटे, ब्रह्मापुत्र मेल 3 घंटे, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 3 घंटे, इंटरसिटी 3 घंटे, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी 4 घंटे, मगध एक्सप्रेस 4 घटे, मथुरा-इलाहाबाद एक्सप्रेस 4 घंटे, झारखंड एक्सप्रेस 4 घंटे, सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस 3 घंटे, शिवगंगा एक्सप्रेस 5 घंटे, लालकिला 4 घंटे और जनता एक्सप्रेस 7 घंटे शामिल हैं। वहीं, देरी के चलते मेरठ को जाने वाली संगम एक्सप्रेस रविवार को करीब तीन घंटे की देरी से रात 10 बजे रवाना हुई।