Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Nov 24, 2016 - 11:22:38 AM


Title - कानपुर रेल हादसे में इंदौर-भोपाल तक के रेलकर्मचारी तलब
Posted by : RailEnquiry Admin on Nov 24, 2016 - 11:22:38 AM

कानपुर के पास पुखरायां में हुए इंदौर - पटना रेल हादसे में इंदौर और भोपाल के भी रेल कर्मचारी और अधिकारियों को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है| जांच कर रहे ररेल संरक्षा आयुक्त ने जांच का समय भी एक और दिन बढ़ दिया है और बुधवार को कम से कम दस लोगों से पूछ ताछ हुई जिसमे चालक भी शामिल थे| इसके अलावा बयान के लिए पूरे 111 लोगों की सूची बनाई गयी है जिन्हें लिखित में बयान दिए|
कानपुर सेंट्रल स्टेशन के डिप्टी सीटीएम के कक्ष में ही पूछताछ के लिए सभी को बुलाया जा रहा था जहाँ किसी और को आने की इजाजत नहीं थी| गाडी के चालक, गॉर्ड, टीटी, पुखरायां स्टेशन मास्टर, इंदौर कोच मेंटेनेंस सुपर वाइजर और अन्य मेकैनिकल और इंजीनियरिंग स्टाफ के लोगों को बुलाया गया है|
इसके अलावा रेलवे ने ये भी साफ़ किया है की जिनका इलाज निजी अस्पतालों में चल रहा है ऊनका भी खर्च रेलवे ही देगी|

-HINDI-