Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Dec 25, 2017 - 11:19:51 AM


Title - कानपुर - रेल मार्ग के गंगा पुल पर जल्द शुरू होगा कार्य, रेल परिचालन रहेगा प्रभावित
Posted by : RailEnquiry Admin on Dec 25, 2017 - 11:19:51 AM

कानपुर - लखनऊ रेल मार्ग के गंगा पुल के अप ट्रैक का नवीनीकरण होने जा रहा है जिस कारण रेल संचालन पुनः लडख़ड़ाएगा | इस कार्य को शुरू करने के प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है | पिछले वर्ष नवंबर 2016 में गंगा रेल पुल के डाउन ट्रैक का नवीनीकरण हुआ था जिसके कारण यात्रियों को डेढ़ महीने तक सफर करने में बहुत मुश्किलें आयी थीं | दर्जनों ट्रेनें निरस्त हुई थीं और दर्जनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया था |
इस बार भी कुछ ऐसी ही परेशानियां सामने आ सकती हैं | चीफ ब्रिज इंजीनियर के सौंपी गयी रिपोर्ट में ये साफ़ बताया गया है कि आधे से ज्यादा ट्रैक के स्लीपर और ट्रैक की स्थिति अच्छी नहीं है और इसे जल्द से जल्द दुरुस्त करना चाहिए ताकि रेल आवागमन सुरक्षित बना रहे | 
फरवरी के पहले सप्ताह में उत्तर रेलवे के जीएम का मुआयना भी होना है। उनकी नजर जर्जर पटरियों और स्लीपर पर न पड़े, इसे भी ध्यान में रखते हुए अप ट्रैक के नवीनीकरण की योजना बनाई गई है। करीब 900 मीटर पटरी पर कार्य होना है। जो करीब एक महीने तक चलेगा।

-HINDI-