Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Apr 11, 2018 - 12:56:13 PM


Title - कम यात्री मिले तो विशेष ट्रेनों का होगा मार्ग परिवर्तन
Posted by : RailEnquiry Admin on Apr 11, 2018 - 12:56:13 PM

गर्मियों के मौसम में भीड़ बढ़ने के साथ रेलवे ने विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है | विशेष ट्रेनें यात्रियों को लम्बी वेटिंग लिस्ट के समय कुछ राहत जरूर प्रदान करती हैं परन्तु इनकी लेट लतीफी और अतिरिक्त किराये की वजह से यात्री इन्हे कोई और ट्रेन न मिल पाने की सूरत में ही सफर के लिए चुनते हैं | बहुत से यात्री तो नियमित ट्रेनों के साधारण डिब्बे में परेशानी सहना ज्यादा ठीक समझते हैं परन्तु विशेष ट्रेनों में जाना नहीं | 
इन सभी कारणों की वजह से रेलवे ने इन ट्रेनों की समीक्षा शुरू कर दी है | जिन स्पेशल ट्रेनों में 60 फीसदी से कम यात्री सफर करेंगे उनका मार्ग परिवर्तित कर दिया जाएगा | रेलवे को 60 फीसदी से काम आरक्षण मिलने पर नुकसान होता है |
 कुछ ऐसा ही उदाहरण जबलपुर से संतरागाछी के बीच चलने वाली विशेष ट्रेन में देखने को मिल रहा है | रेलवे ने भले इसके चलने की अवधि बढ़ा दी हो पर यात्री नहीं मिल रहे हैं | इस ट्रेन में 40 प्रतिशत आरक्षण रेलवे को मिल जाये वो ही बहुत है | 

-HINDI-