Indian Railways News => Topic started by ankurpatrika on Nov 20, 2014 - 17:06:25 PM


Title - कम दूरी के रेल सफर में अब आप को मिलेगी ये नई सुविधा!
Posted by : ankurpatrika on Nov 20, 2014 - 17:06:25 PM

[center][img]http://img.patrika.com/PatrikaImage/News/train635220-11-2014-12-20-99N.jpg[/img][/center]

नई दिल्ली। रेल मंत्रालय ने यात्रियों की परेशानियों को दूर करने के लिए नए आइडियाज पर काम कर रही है। भारतीय रेल को बहतर बनाने के लिए मोदी सरकार एक ऎसे प्रस्ताव पर काम कर रही है, जिसके जरिए ट्रेन में सीटों की संख्या बढ़ाई जा सके और साथ ही यात्रियों को ढ़ोने की उसकी क्षमता भी बढ़ाई जा सके। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कम दूरी तक यात्रा करने वालों के लिए ट्रेनों में स्लीपर कोच की जगह रिजर्व चेयरकार लगाए जाने का सुझाव दिया है।

एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक रेल मंत्री ने विभाग को एक नोट भेजा है। जिसमें उन्होंने कहा, उनका मानना है कि जिन यात्रियों को 10 घंटे से कम समय तक यात्रा करनी होती है, वोे चेयरकार में भी सहूलियत के साथ सफर कर सकते हैं। स्लीपर कोच की जगह चेयरकार लगाए जाने से ज्यादा से ज्यादा यात्री सफर तय कर सकेंगे। इससे उन्हें त्योंहारी सीजन में भी तकलीफ नहीं उठानी पड़ेगी। See more at: http://www.patrika.com/news/prabhu-gives-an-idea-of-replacing-sleepers-with-chair-cars-in-short-distance-tr/1049735