Indian Railways News => Topic started by Mafia on Aug 29, 2013 - 12:00:33 PM


Title - कब्जे में लिया ट्रेन का इंजन, करते रहे उत्पात,
Posted by : Mafia on Aug 29, 2013 - 12:00:33 PM

बुधवार को एक बार फिर सेना में भर्ती होने के लिए आये कैंडिडेट्स ने रेलवे स्टेशन पर जमकर उत्पात किया और ट्रेन के इंजन पर चढ़ कर धमा-चौकड़ी करते रहे। लेकिन चौंकाने वाली बात यह थी कि इस दौरान आधे घंटे तक ट्रेन का इंजन लावारिस चालू हालत में खड़ा रहा, न तो वहां कोई लोको पायलट था और न ही ट्रेन की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार आरपीएफ।

बुधवार को चंदौली जिले के कैंडिडेट्स को सेना की भर्ती रैली के लिए बुलाया गया था। भर्ती रैली में छंट जाने के बाद सभी कैंडिडेट्स वाराणसी जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस पकड़ने के लिए गोरखपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। ट्रेन में पर्याप्त जगह न होने के चलते, ये सभी इंजन की तरफ चले गए। इंटरसिटी का इंजन चालू हालत में प्लेटफार्म नंबर 2 पर खड़ा था।