Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Oct 11, 2016 - 11:44:17 AM


Title - औड़िहार स्टेशन को 1671.88 करोड़ की सौगात
Posted by : RailEnquiry Admin on Oct 11, 2016 - 11:44:17 AM

औड़िहार को रेल राज्य मंत्री ने 1671.88 करोड़ की सौगात दी है| विकास कार्यो का शिलान्यास करने पहुंचे रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने सैदपुर स्टेशन के भीतरी भाग का सुंदरीकरण और नए बने शौचालय जिनकी निर्माण कीमत 50 लाख रूपए आनी है, का भी लोकार्पण निया|
बात को राजनीतिक रंग देते हुए उन्होंने पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की यूपीए रेलवे को 48,000 करोड़ का बजट देती थी जिसमे सारे विकास कार्य रुक गए थे पर मोदी जी के आने से ये बजट एक लाख पचीस हजार तक का हो गया है और विकास कार्यों की गति भी बढ़ गयी है|
औड़िहार रेलवे स्टेशन ना केवल पूर्वी उत्त्तर प्रदेश का प्रमुख स्टेशन होगा अपितु पूरे भारत वर्ष में भी ये प्रमुख स्टेशनों में गिना जाएगा| मऊ से ताड़ीघाट तक की रेलवे लाइन और गंगा पर पुल के टेंडर के कार्य भी पूरे कर दिए गए हैं अब सिर्फ शिलान्यास होने की देरी है| सैदपुर में भितरी स्टेशन के सुंदरीकरण का लोकार्पण के मौके पर सिन्हा ने कहा कि यह स्टेशन भी शीघ्र ही आदर्श स्टेशन की श्रेणी में हो जाएगा। उन्होंने टाउन नेशनल इंटर कॉलेज के बाहर पचास लाख की लागत से बने शौचालय का भी उद्घाटन किया।