Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Sep 04, 2013 - 15:00:36 PM


Title - ओवरहेड तार टूटने से रेल परिचालन बाधित
Posted by : nikhilndls on Sep 04, 2013 - 15:00:36 PM

सीतारामपुर - झाझा रेलखंड अंतर्गत विद्यासागर स्टेशन के पास डाउन रेलवे लाइन का ओवर हेड हाई टेंशन तार टूट जाने से रेल परिचालन कई घंटे बाधित रहा। घटना सुबह करीब 9.30 बजे की है। जानकारी के अनुसार जब डाउन लाइन पर अमृतसर - हावड़ा एक्सप्रेस आ रही थी, तभी ओवरहेड तार टूट गया। इस कारण ट्रेन स्टेशन के पहले की खड़ी हो गई। यात्रियों एवं रेल कर्मियों ने इसकी सूचना स्टेशन प्रबंधक को दी। उन्होंने वरीय पदाधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद रेल कर्मियों ने ओवरहेड तार की मरम्मत की। इसके बाद डाउन लाइन पर रेल परिचालन सामान्य हुआ। इस कारण अमृतसर - हावड़ा एक्सप्रेस, पटना - हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस, जसीडीह - अंडाल पैसेंजर, दानापुर - टाटा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें लगभग कई घंटे विलंब से चलीं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई।