Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Mar 06, 2018 - 10:46:37 AM


Title - एसी व स्लीपर डिब्बों में महिलाओं के लिए अब 6 सीटें सुरक्षित
Posted by : RailEnquiry Admin on Mar 06, 2018 - 10:46:37 AM

महिला यात्रियों के लिए रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार अब स्लीपर व एसी डिब्बों में छह सीटें सुरक्षित रखी जाएंगी | ये सुरक्षित छह सीटें उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दी जाएंगी | हालाँकि ये सुविधा सिर्फ उन्ही महिला यात्रियों को मिलेगी जिनके पीएनआर नंबर पर सिर्फ महिला यात्रियों के रिजर्वेशन होंगे | अगर महिला यात्री के साथ पुरुष यात्री भी एक ही पीएनआर नंबर पर सफर करेगा तो उस महिला यात्री को आरक्षित सीटों की सुविधा नहीं मिलेगी |
वहीं महिलाओं के लिए सुरक्षित बर्थ खाली रहने की स्थिति में प्राथमिकता के आधार पर वरिष्ठ नागरिकों को यह सुविधा दी जाएगी। एसी व स्लीपर कोच में 6 लोअर बर्थ  बुजुर्ग यात्रियों और गर्भवती महिलाओं के लिए सुरक्षित रखी जाएंगी |

-HINDI-