| Indian Railways News => | Topic started by railgenie on Aug 08, 2013 - 23:58:59 PM |
Title - एसटीडी/पीसीओ बूथPosted by : railgenie on Aug 08, 2013 - 23:58:59 PM |
|
|
रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री श्री अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा में प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि भारतीय रेलों के स्टेशनों पर एसटीडी/आईएसडी/पीसीओ बूथों के 25 प्रतिशत पहले से ही विकलांग व्यक्तियों के लिए आरक्षित हैं। प्रेस में अधिसूचना जारी करने के बाद पारदर्शी खुली निविदा/स्क्रीनिंग समिति प्रक्रिया के माध्यम से स्टेशनों पर एसटीडी/पीसीओ बूथों का आबंटन किया जाता है। प्रेस अधिसूचनाओं के प्रत्युत्तर में प्राप्त आवेदनों पर तदनुसार निर्णय लिए जाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि एसटीडी/पीसीओ बूथों की व्यवहारिता को बढ़ाने के उद्देश्य से मौजूदा एसटीडी/पीसीओ बूथ धारकों को अनुमति दी गई है कि वे प्रत्येक अतिरिक्त मद के लिए अतिरिक्त प्लैट लाइसेंस शुल्क का भुगतान करके अपने बूथों पर मोबाइल फोन रिचार्ज कूपनों, नए सिम कार्डो (नए कनेक्शनों) मोबाइल फोनों और संबंधित सहायक सामग्री की बिक्री कर सकते है। |