Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Feb 20, 2018 - 13:07:54 PM


Title - एसआईटी ने आईआरसीटीसी ने मांगी बोगी के यात्रियों की सूची
Posted by : RailEnquiry Admin on Feb 20, 2018 - 13:07:54 PM


आनंद विहार - रांची एक्सप्रेस में 19 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामला अब तूल पकड़ने लगा है | पीएमओ - सीएमओ से रिपोर्ट तलब करने के बाद रेल आईजी ने शीघ्र दुष्कर्म के आरोपियों को ढूंढने का निर्देश एसआईटी को दिया है | एसआईटी ने आईआरसीटीसी से आनंद विहार - रांची एक्सप्रेस की ट्रेन संख्या 12818 के एस - 3 बोगी में सफर कर रहे सभी यात्रियों की सूची ई-मेल के जरिये मांगी है | सूची में नाम, पता और मोबाइल नंबर माँगा गया है | एसआईटी के अधिकारी आईआरसीटीसी  के दिल्ली स्थित मुख्यालय भी जाएंगे |
पंजाब के फाजिल्का की रहने वाले छात्रा ने बताया था कि छह फरवरी को चलती ट्रेन में तीन अज्ञात युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है | छात्रा रांची के कडरू स्थित एक संस्था में पढ़ाई करती है | पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि पांच फरवरी को आनंद विहार स्टेशन से रात के दस बजे ट्रेन पर चढ़ी थी |

-HINDI-