Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Oct 13, 2016 - 16:33:50 PM


Title - एटा-टुंडला पैसेंजर जल्द ही शुरू होगी
Posted by : RailEnquiry Admin on Oct 13, 2016 - 16:33:50 PM

अलीगढ स्टेशन पर तीन नए प्लेटफार्म बनाने का कार्य चल रहा है जिस कारण डीजल ट्रेनों का संचालन पूर्णतया बंद कर दिया गया था| बंद की गयी ट्रेनों में से एटा-टूंडला पैसेंजर और आगरा-एटा फ़ास्ट पैसेंजर भी शामिल थीं| 
शनिवार को एटा-आगरा फ़ास्ट पैसेंजर का संचालन शुरू हो गया था परन्तु एटा-टुंडला पैसेंजर का संचालन अभी तक नहीं हो पाया है| जबसे प्लेटफार्म निर्माण कार्य शुरू हुआ है स्टेशन भी सून पड़ा हुया है, यात्री प्रतीक्षालय भी पूरी तरह से सूना पड़ा हुया है|
स्टेशन अडधीक्षक का कहना है की एटा-टुंडला पैसेंजर जल्द ही शुरू हो जाएगी, हालाँकि संचालन ११ अक्टूबर से ही होना था पर अलीगढ में हो रहे काम की वजह से अभी तक नहीं हो पाया है|