Indian Railways News => Topic started by greatindian on Sep 22, 2013 - 08:56:25 AM


Title - एचएडी आज से तीन तक सिर्फ जंक्शन से
Posted by : greatindian on Sep 22, 2013 - 08:56:25 AM

हाथरस किला से पुरानी दिल्ली तक चलने वाली एचएडी ईएमयू रविवार से हाथरस जंक्शन से दिल्ली के बीच ही चलेगी। हाथरस जंक्शन व किला स्टेशन के बीच रिमॉडलिंग का कार्य चलेगा। इसके कारण ट्रैक को नॉन इंटरलॉक कर दिया गया है। यह ट्रेन तीन अक्टूबर तक ट्रेन प्रभावित रहेगी।
हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन का विस्तार किया जा रहा है। प्लेट फार्म बढ़ाए जा रहे हैं। सिग्नल हाईटेक किए जा रहे हैं। इस दिशा में हाथरस जंक्शन व किला स्टेशन के बीच के प्वांइट भी बदले जाने हैं। प्वाइंट बदलने के कार्य में लगभग दस-बारह दिन का समय लगेगा। इसके कारण ट्रेक को नॉन इंटरलॉक (एनआइ) कर दिया गया है। एनआइ के बाद 22 सितंबर से एचएडी ईएमयू ट्रेन तीन अक्टूबर तक हाथरस किला तक नहीं पहुंचेगी।
दैनिक यात्रियों को परेशानी
एचएडी के बंद होने से दैनिक यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ेगा। एक दिन में चार सौ से पांच सौ यात्री किला स्टेशन से एचएडी पकड़ते हैं। दैनिक यात्रियों को अब हाथरस जंक्शन पहुंच कर ट्रेन पकड़नी होगी।