Indian Railways News => Topic started by Mafia on Aug 26, 2013 - 03:00:23 AM


Title - एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए भाजपा करेगी आंदोलन
Posted by : Mafia on Aug 26, 2013 - 03:00:23 AM

सोनुवा रेलवे स्टेशन में टाटा एलेप्पी एवं पुरी हरिद्वार उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव को लेकर अब भाजपा धरना प्रदर्शन एवं रेल चक्का जाम करेगी। यह पूर्व मंत्री सह मंझगांव के विधायक बड़कुंवर गागराई ने सोनुवा दौरे के क्रम कही। शनिवार को बड़कुंवर गागराई कार्यकर्ता एवं पार्टी पदाधिकारियों से मिलने सोनुवा भाजपा कार्यालय पहुंचे थे। जहां मुखिया अमित अंगरिया एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने उन्हें सोनुवा रेलवे स्टेशन में इन दोनों एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के मामले में आ रही मंडल रेल चक्रधरपुर के रिपोर्ट की जानकारी दी। जिस पर बड़कुंवर गागराई ने प्रखंड के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कार्यक्रम बनाने तथा बरसात के तुरंत बाद रेल चक्का जाम एवं धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम बनाने को कहा। मौके पर बसंत प्रधान, सुनील महतो, राजेश प्रधान सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।