Indian Railways News => Topic started by sushil on Aug 08, 2013 - 06:01:23 AM


Title - एक सितंबर से रांची-दुमका इंटरसिटी में स्लीपर कोच
Posted by : sushil on Aug 08, 2013 - 06:01:23 AM

एक सितंबर से रांची-दुमका इंटरसिटी में आप सोकर सफर कर सकते हैं। इस ट्रेन के नए टाइम टेबल के साथ-साथ रेलवे इसमें स्लीपिंग अरेंजमेंट करने वाली है। इसमें चार स्लीपर और एक थर्ड एसी कोच जोड़ा जाना है। अब तक ट्रेन में पांच जेनरल कोच, एक जेनरल चेयरकार और एक एसी चेयरकार था। दो कोचों की जगह पर अब स्लीपर और एसी के कोच लगाए जाएंगे। बता दें कि एक सितंबर से यह ट्रेन दिन के बजाय रात में चलेगी।
चलेगा एक और रैक : फिलहाल इस ट्रेन का एक रैक है। रांची से रैक सुबह में धनबाद के रास्ते दुमका जाता है और वापसी में यही रैक दुमका से रांची आता है। अब इसके दो रैक होंगे। एक रांची से और दूसरा दुमका से चलेगा। दोनों ट्रेनें अगले दिन सुबह गंतव्य तक पहुंचेंगी।
दिन में यात्रा करने वाली रांची-दुमका इंटरसिटी एक सितंबर से रात में चलेगी। यह ट्रेन हर दिन रात 9.25 बजे रांची से रवाना होगी और धनबाद के रास्ते सुबह 6.45 बजे दुमका पहुंचेगी। वहीं हर रात 6.45 बजे यह दुमका से खुलेगी और सुबह 4.00 बजे रांची पहुंचेगी। चूंकी यह ट्रेन अब अपने फेरे रात में लगाएगी, इसलिए इसके रैक से सिटिंग अरेजमेंट के स्थान पर स्लीपिंग अरेंजमेंट किया जा रहा है।