Indian Railways News => Topic started by Mafia on Jan 28, 2013 - 03:00:40 AM


Title - एक फरवरी से छिवकी में पकड़ें महानगरी इलाहाबाद।
Posted by : Mafia on Jan 28, 2013 - 03:00:40 AM

एक फरवरी से छिवकी में पकड़ें महानगरी इलाहाबाद।
जंक्शन से मुंबई, पुणे  के लिए ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों के लिए तकलीफदेह खबर। जंक्शन से होकर चलने वाली चार ट्रेनों को एक से 20 फरवरी तक छिवकी से चलाने के लिए रेलवे ने आदेश जारी कर दिया है। सो, पहले से जंक्शन से आरक्षण करा चुके यात्रियों को इन दिनों में ट्रेन पकड़ने के लिए छिवकी जाना होगा। रेलवे प्रशासन ने महाकुंभ के दौरान व्यस्तता को वजह बताते हुए चार ट्रेनों को छिवकी से ही डाईवर्ट करने की घोषणा किया था। अब इसका आदेश भी जारी कर दिया। डाईवर्ट होने वाली ट्रेनों में गाड़ी संख्या 11093-11094 क्षत्रपति शिवाजी टर्मिनस-वाराणसी महानगरी एक्सप्रेस, 12149-12150 पटना-पुणे एक्सप्रेस, 12295-12296 संघमित्रा एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 13201-13202 राजेंद्र नगर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस मुंबई जनता एक्सप्रेस हैं। बता दें कि चारों ट्रेनें इलाहाबाद जंक्शन के यात्रियों में लोकप्रिय हैं। इसके साथ ही रेलवे ने निर्देश दिया है कि इन 20 दिनों में चारों ट्रेनों में इलाहाबाद जंक्शन से रिजर्वेशन न किया जाए।