| Indian Railways News => | Topic started by RailXpert on Jun 29, 2013 - 21:30:17 PM |
Title - एक जुलाई से शहर को मिलेंगे तीन साप्ताहिक ट्रेनों के स्टॉपेजPosted by : RailXpert on Jun 29, 2013 - 21:30:17 PM |
|
|
उत्तर रेलवे महाप्रबंधक विजय कुमार गुप्ता ने एक जुलाई से प्रभावी नई समय सारणी का विमोचन शुक्रवार को कर दिया। नई समय सारणी के तहत फरीदाबाद को तीन साप्ताहिक ट्रेनों का स्टॉपेज दिया गया है। जबकि चार ट्रेनों के प्रस्थान में और तीन के आगमन के समय में बदलाव किया गया है। एक एक्सप्रेस ट्रेन के रूट में बदलाव किया गया है। नई समय सारणी के हिसाब से प्रमुख विशेषताओं में 42 नई रेलगाड़ियां चलेंगी। जिसमें मेल एवं एक्सप्रेस 33 गाड़ियां शामिल है। जबकि 9 पैसेंजर और ईएमयू ट्रेनें हैं। 9 रेलगाड़ियों के सेवा दिनों में बढ़ोतरी की गई है। |