Indian Railways News => Topic started by Mafia on Jun 29, 2013 - 12:30:03 PM


Title - एक जुलाई से शहर को मिलेंगे तीन साप्ताहिक ट्रेनों के स्टॉपेज
Posted by : Mafia on Jun 29, 2013 - 12:30:03 PM

उत्तर रेलवे महाप्रबंधक विजय कुमार गुप्ता ने एक जुलाई से प्रभावी नई समय सारणी का विमोचन शुक्रवार को कर दिया। नई समय सारणी के तहत फरीदाबाद को तीन साप्ताहिक ट्रेनों का स्टॉपेज दिया गया है। जबकि चार ट्रेनों के प्रस्थान में और तीन के आगमन के समय में बदलाव किया गया है। एक एक्सप्रेस ट्रेन के रूट में बदलाव किया गया है।  नई समय सारणी के हिसाब से प्रमुख विशेषताओं में 42 नई रेलगाड़ियां चलेंगी। जिसमें मेल एवं एक्सप्रेस 33 गाड़ियां शामिल है।  जबकि 9 पैसेंजर और ईएमयू ट्रेनें हैं। 9 रेलगाड़ियों के सेवा दिनों में बढ़ोतरी की गई है।



15 एक्सप्रेस और 2 पैसेंजर रेलगाड़ियों की यात्रा को विस्तार दिया गया है। 10 के चलने के दिनों में परिवर्तन, 2 ट्रेनों के नंबर में बदलाव  और  106 गाड़ियों के प्रस्थान के समय को बदला गया है।  आगमन में यह आंकड़ा 85 ट्रेनों का है। जबकि 6 ट्रेनों को अतिरिक्त ठहराव दिया गया है। नॉर्दर्न रेलवे के चीफ प्रवक्ता नीरज शर्मा ने बताया कि ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन पर तीन साप्ताहिक ट्रेनों बांद्रा-हरिद्वार 22917, कोटा-जम्मूतवी 19803 और इंदौर-चंडीगढ़19307 का स्टापेज तय किया गया है।



इसमें बांद्रा-हरिद्वार बुधवार को बांद्रा से 11.50 पर चलेगी। जबकि हरिद्वार से गुरुवार को 18.50 पर निकलेगी। कोटा-जम्मूतवी कोटा से शनिवार को 15.00 बजे निकलेगी। रविवार को जम्मू से 23.45 बजे चलेगी। इंदौर-चंडीगढ़ का इंदौर से बुधवार को 3.30 बजे और चंडीगढ़ से गुरुवार को 6.25 बजे का समय है।



उन्होंने बताया कि फरीदाबाद रुकने वाली उत्कल एक्सप्रेस के रूट में बदलाव किया गया है। जबकि सचखंड, मुंबई जनता, देहरादून और मेवाड़ के प्रस्थान समय में 5 से 40 मिनट का बदलाव है। इसी प्रकार आगमन में सचखंड, मुंबई जनता और उज्जैनी एक्सप्रेस के समय में 5 से 10 मिनट का बदलाव किया गया है।