Indian Railways News => Topic started by irmafia on Jul 18, 2013 - 15:00:03 PM


Title - एक जुलाई से बदलेगा 200 ट्रेनों का समय
Posted by : irmafia on Jul 18, 2013 - 15:00:03 PM

उत्तर रेलवे की अप और डाउन की करीब दो सौ ट्रेनों की समय सारणी एक जुलाई से बदल जाएगी। रेलवे अधिकारी ट्रेनों की नई समय सारिणी तैयार करने में लगे हैं। रेल अधिकारियों कि मानें तो नई समय सारिणी में कुछ नई ट्रेनें भी शामिल की जाएंगी। राजधानी, इलाहाबाद-हरिद्वार, आला हजरत, इंटरसिटी समेत 200 ट्रेनों का समय बदला जाएगा। कुछ ट्रेनों की नई समय सारिणी तैयारी हो चुकी है। स्टेशन प्रबंधक ने बताया कि एक-दो दिनों में नई समय सारिणी बन जाएगी, जो एक जुलाई से डिस्प्ले बोर्ड और नोटिस बोर्डो पर दिखने लगेगी।