| Indian Railways News => | Topic started by railenquiry on Jul 27, 2012 - 00:20:21 AM |
Title - ए ग्रेड स्टेशन पर शुद्ध पानी को तरसते हैं यात्रीPosted by : railenquiry on Jul 27, 2012 - 00:20:21 AM |
|
|
सहरसा : पूर्व मध्य रेलवे के सहरसा जंक्शन पर तपती धूप और उमस भरी गर्मी में यात्रियों को पीने योग्य पानी नहीं मिल पा रहा है। पानी नहीं मिलने से रेल यात्री हलकान रहते हैं। स्टेशन पर कहने को तो पर्याप्त नल, चार चापाकल एवं एक ठंडा पानी के लिए मशीन लगी है। लेकिन नलों में से पीला पानी निकलता है जो पीने योग्य नहीं है। प्लेटफार्म नंबर एक एवं तीन पर तीन चापाकल है। लेकिन इनमें एक चापाकल प्राय: खराब रहने से यात्रियों को 15 रूपये में बोतलबंद पानी खरीद कर प्यास बुझानी पड़ती है। चापाकल पर यात्रियों की अत्यधिक भीड़ रहने के कारण कई यात्रियों की ट्रेन छूट जाती है। रेल यात्री सुबोध शर्मा, ब्रजेश मिश्र, सतीश गुप्ता एवं राघव सिंह ने बताया कि 'ए' ग्रेड स्टेशन पर यात्रियों के लिए मूलभूत सुविधा यथा बैठने, शौचालय पानी एवं बिजली का घोर अभाव है। पीने योग्य पानी के अभाव से आम यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जबकि अधिकारियों द्वारा निरीक्षण के दौरान हर बार शुद्ध पानी उपलब्ध कराने की बात कही जाती है। लेकिन, इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। |