Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Jul 24, 2013 - 12:00:30 PM


Title - ऊंचाहार के पेंटो में फंसा मोर, ओएचई ट्रिप होने से ठहरी रेल 10588954
Posted by : nikhilndls on Jul 24, 2013 - 12:00:30 PM

नई दिल्ली से कानपुर की ओर जा रही ऊंचाहार एक्सप्रेस के पेंट्रो में मोर फंसने से ओएचई ट्रिप हो गई। इससे डाउन लाइन पर पीछे आ रही ट्रेनों को रोका गया। पेंट्रो से मृत मोर निकाले जाने पर करीब बीस मिनट तक डाउन लाइन पर रेल यातायात बाधित रहा।
नई दिल्ली से कानुपर की ओर आ रही ऊंचाहार एक्सप्रेस मंगलवार सुबह 6 बजे रूरा स्टेशन पर पहुंची तो अचानक उड़कर आया मोर पेंट्रो से टकराकर करंट की चपेट में आ गया। इससे तेज आवाज के साथ डाउन लाइन की ओएचई ट्रिप कर गई और ऊंचाहार एक्सप्रेस खड़ी हो गई। जानकारी पर पहुंचे रेल कर्मियों ने इंजन के पेंट्रो में मोर फंसा देखा और इलेक्ट्रिक सबस्टेशन को सूचना देकर आपूर्ति बंद रखने को कहा। इसके बाद इंजन के पेंट्रो में फंसे मृत मोर को निकालकर ओएचई आपूर्ति शुरू कराई। इस दौरान अंबियापुर स्टेशन से पहले मालगाड़ी व अन्य ट्रेनों को रोका गया। स्टेशन मास्टर जयराम वर्मा ने बताया कि पेंट्रो में मोर फंसने से ऊंचाहार एक्सप्रेस 6.10 बजे से 6.30 बजे तक खड़ी रही। वन कर्मियों को मृत मोर के बाबत सूचना दी गई है।