Indian Railways News => Topic started by irmafia on Sep 06, 2013 - 18:00:11 PM


Title - उप डाकघर में शुरू होगा रेलवे आरक्षण काउंटर
Posted by : irmafia on Sep 06, 2013 - 18:00:11 PM

जालौन, अंप्र. : क्षेत्र की जनता को अब रेल में आरक्षण कराने के लिए जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा। इस माह के अंतिम सप्ताह तक उप डाकघर में रेलवे आरक्षण का काउंटर शुरू हो जाएगा।
भारतीय रेलवे की टीम के सदस्य टेक्नीकल इंजीनियर रविप्रकाश रेलवे, उप मंड निरीक्षक डाक राजीव तिवारी, सहायक अभियंता एसके शर्मा ने गुरुवार को उप डाकघर का निरीक्षण किया और डाकघर में रेलवे का आरक्षण काउंटर खोलने के लिए रणनीति तैयार की। तकनीकी विभाग की टीम ने डाक विभाग के अधिकारियों के साथ डाकघर का निरीक्षण करते हुए कहां कौन सी मशीन लगेगी, गाड़ियों की सूची, किराया सूची, उपभोक्ता कहां खड़ा होगा, कहां काउंटर लगेगा आदि बिंदुओं पर चर्चा की गयी। टीम के सदस्यों ने बताया कि उम्मीद है कि इस माह के अंतिम सप्ताह में उप डाकघर में रेल आरक्षण की सुविधा उपलब्ध हो जायेगी। जिससे क्षेत्र की जनता को मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा और इससे समय व पैसा दोनों की बचत होगी।