| Indian Railways News => | Topic started by railenquiry on Jun 23, 2013 - 09:30:40 AM |
Title - उत्तराखंड में राहत को रेलवे ने भेजे कोचPosted by : railenquiry on Jun 23, 2013 - 09:30:40 AM |
|
|
उत्तराखंड में कुदरत के कहर के बाद आयी आफत में राहत के लिए रेलवे ने भी सहयोग किया है। रेल प्रशासन द्वारा बड़ी संख्या में रेल के डिब्बे उत्तराखंड भेजे गए हैं। परिणामस्वरूप कोच के अभाव में रेल प्रशासन ने तीन ट्रेन निरस्त कर दी हैं। जिनमें से एक का संचालन विभिन्न व्यवस्थाओं के बाद आज से शुरू कर दिया जाएगा। जबकि दो ट्रेन अग्रिम आदेशों तक निरस्त रहेगी। वहीं एक रेलगाड़ी का समय परिवर्तन किया गया है। |