Indian Railways News => Topic started by railgenie on Jul 15, 2013 - 16:00:11 PM


Title - उत्तराखंड आपदा में कोंकण रेलवे की 21 लाख की मदद
Posted by : railgenie on Jul 15, 2013 - 16:00:11 PM

देवभूमि उत्तराखंड में आई भीषण तबाही और उसके बाद की त्रासदी से निबटने के लिए पूरा देश एकजुट हो गया है। इस कड़ी में कोंकण रेलवे प्रशासन ने भी अपनी तरफ से 21 लाख रुपये की मदद राशि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा सहायता कोष में भेजी है।

कोपरखैरणे की सड़कों का होगा डांबरीकरण

मनपा प्रशासन कोपरखैरणे सेक्टर-14 की सड़कों का डांबरीकरण करने वाली है। मनपा इस पर करीब 2 करोड़ 8 लाख 34 हजार रुपये खर्च करेगी। एनएमएमसी स्टैंडिंग कमिटी यह प्रस्ताव पहले ही मंजूर कर चुकी है और साल भर में यह काम पूरा कर दिया जाएगा।