Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Sep 12, 2013 - 17:56:38 PM


Title - उत्तर रेलवे का विधिक पोर्टल शुरू
Posted by : riteshexpert on Sep 12, 2013 - 17:56:38 PM

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक वीके गुप्ता ने बुधवार को आधारित लीगल पोर्टल एलआइएमएस (लीगल इंफार्मेशन मॉनिटरिंग सिस्टम अर्थात विधिक सूचना निगरानी प्रणाली) का उद्घाटन किया। यह पोर्टल उत्तर रेलवे के क्षेत्राधिकार में आने वाले विभिन्न न्यायालयों एवं फोरम में मामलों की निगरानी और प्रबंधन करेगा।
उत्तर रेलवे के बड़ौदा हाउस में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों ने बताया कि उत्तर रेलवे के उप महाप्रबंधक (विधि) राकेश त्यागी द्वारा तैयार किया गया, यह पोर्टल लंबित विधिक न्यायिक मामलों की ऑनलाइन निगरानी करने की दिशा मे महत्वपूर्ण कदम है। यह पोर्टल किसी न्यायिक मामले में दिए गए किसी विशेष आदेश की स्थिति में संबंधित अधिकारियों को एमएमएस अलर्ट भेज देती है। इसकी अन्य विशेषताओं में न्यायिक मामलों का ऑन लाइन डाटाबेस तैयार करना, अवमानना मामलों पर विशेष बल, चालू माह के मामलों की निगरानी करना शामिल है।