Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Dec 03, 2016 - 20:58:11 PM


Title - उत्तर भारत में कोहरे का असर बुरहानपुर तक
Posted by : RailEnquiry Admin on Dec 03, 2016 - 20:58:11 PM

उत्तर भारत में जैसे जैसे ठण्ड बढ़ रही, कोहरा भी वैसे वैसे बढ़ रहा है जिस वजह से ट्रेनों के आवागमन पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है| उत्तर भारत से चलने और जाने वाली गाड़ियां छह से दस घण्टे देरी से चल रही हैं| परेशानी इस वजह से सिर्फ उत्तर भारत के यात्रियों को ही नहीं हो रही है अपितु मध्य भारत के यात्री भी परेशान हैं|
पिछले तीन दिन से बुरहानपुर से आने जाने वाले यात्रियों को इस वजह से बहुत परेशानी हो रही है| गाडी समय पर न आने से जो ट्रेन स्टेशन पर पहुँच रही है उसी में यात्रियों को किसी तरह से भीड़ में जाना पड़ रहा है|
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और बिहार के ज्यादातर हिस्सों में कोहरा पड़ रहा है जिस वजह से बुरहानपुर को आने वाली दस महत्वपूर्ण ट्रेनें प्रभावित हुई हैं -
ताप्ती गंगा सुबह पौने ग्यारह की बजाय शाम पांच बजे आई कामायनी दोपहर डेढ़ की बजाय साढ़े छह बजे पहुंचीपठानकोट भी तीन घण्टे देरी से आयी पवन एक्सप्रेस साढ़े चार घण्टे देरी से आयीपटना पुणे छह घण्टे देरी से पहुंचेकृषि नगर छह घण्टे से ज्यादा देरी से पहुंची