Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Nov 18, 2016 - 11:13:48 AM


Title - उत्तर प्रदेश जीआरपी ने शुरु किया "व्हाट्सएप्प" हेल्पलाइन नंबर
Posted by : RailEnquiry Admin on Nov 18, 2016 - 11:13:48 AM

उत्तर प्रदेश जीआरपी (गवर्नमेंट रेलवे पुलिस) ने एक नया कदम उठाते हुए "व्हाट्सएप्प" हेल्पलाइन नंबर प्रारम्भ किया है |
9454404444 - इस हेल्पलाइन नंबर के साथ इसके लिए बनाये गए कण्ट्रोल रूम का उद्घाटन डिप्टी सुपरिन्टेन्डेन्ट जीआरपी रणधीर सिंह ने किया|
यात्री इस नंबर पर अपने स्मार्टफोन द्वारा "व्हाट्सएप्प" की सहायता से रेलवे स्टेशन या ट्रेन में यात्रा के समय हुए किसी भी अपराध की जानकारी दे सकते हैं या अन्य शिकायत कर सकते हैं जिसपर रेलवे पुलिस तुरंत कार्यवाही करेगी|