Indian Railways News => Topic started by railenquiry on Jun 24, 2012 - 12:00:16 PM


Title - उज्जैन-इंदौर लाइन पर दौड़ने को तैयार है बिजली की ट्रेन
Posted by : railenquiry on Jun 24, 2012 - 12:00:16 PM

उज्जैन-इंदौर विद्युतीकृत रेल लाइन पर बिजली के इंजन से यात्री ट्रेनों के संचालन की अनुमति मिल गई है। अब सोमवार-मंगलवार तक ट्रेनों में बिजली इंजन लगाए जा सकते हैं।

कमिश्नर रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) पी.एस. बघेल ने शुक्रवार को रेल मार्ग के निरीक्षण के बाद रेल विद्युतीकरण, कोटा को इसकी लिखित अनुमति दे दी है। इसके बाद इंदौर-मुंबई अवंतिका एक्सप्रेस, इंदौर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस, इंदौर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस, इंदौर-नागपुर एक्सप्रेस और इंदौर-भोपाल पैसेंजर जैसी उज्जैन होकर जाने वाली ट्रेनों को बिजली इंजन से चलाने का रास्ता साफ हो गया है।

रेल विद्युतीकरण, कोटा के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर एम.पी. सिंह ने बताया सीआरएस ने लाइन पर कमर्शियल ऑपरेशन का औपचारिक सर्टिफिकेट शनिवार को दे दिया। हालांकि रतलाम रेल मंडल के प्रबंधक लोकेश नारायण के मुताबिक अभी मंडल के पास सीआरएस की लिखित अनुमति नहीं आई है। जैसे ही अनुमति मिलेगी, जल्द से जल्द बिजली के इंजन से यात्री ट्रेन चला दी जाएंगी।