Indian Railways News => Topic started by Mafia on Jul 31, 2013 - 18:02:10 PM


Title - ईशान चंडी हाल्ट पर रुकेगी पैसेंजर ट्रेन
Posted by : Mafia on Jul 31, 2013 - 18:02:10 PM

आसनसोल रेल मंडल के ईशान चंडी हाल्ट पर दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेन 31 जुलाई से रुकेगी। रेल पीआरओ विभाग ने बताया कि 63520/63521 एवं 63510/63511 नंबर की आसनसोल व‌र्द्धमान मेमू पैसेंजर ट्रेन ईशान चंडी हाल्ट पर रुकेगी। डाउन दिशा में सुबह 7.43 बजे व दोपहर 3.34 बजे तथा अप दिशा में सुबह 6.59 बजे और शाम 4.23 बजे ट्रेन यहां रुकेगी।