Indian Railways News => Topic started by railenquiry on Aug 18, 2012 - 21:00:11 PM


Title - ईद पर मंडोर एक्सप्रेस में लगेगा अतिरिक्त कोच
Posted by : railenquiry on Aug 18, 2012 - 21:00:11 PM

जोधपुर। ईद के मौके पर सोमवार को जोधपुर-दिल्ली मण्डोर एक्सप्रेस में एक द्वितीय शयनयान श्रेणी का अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। यह बढ़ोतरी अस्थाई रूप से की गई है। रेलवे सूत्रों ने यह जानकारी दी।
जोधपुर-पुणे एक्सप्रेस में लगा फर्स्ट एसी कोच : जोधपुर से चलकर पुणे जाने वाली जोधपुर-पुणे एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 11090/11089) में स्थाई रूप से फर्स्ट श्रेणी एसी कोच लगाया गया है। ट्रेन में पहले फर्स्ट श्रेणी एसी कोच की व्यवस्था नहीं थी। यह कोच 14 अगस्त के फेरे से साथ लगा दिया है।