Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jan 04, 2018 - 13:22:09 PM


Title - इस वर्ष दिसंबर तक उपग्रह से जुड़ेंगे रेल इंजन
Posted by : RailEnquiry Admin on Jan 04, 2018 - 13:22:09 PM

रेलवे ने अपने सभी इंजनों को इसरो उपग्रहों के माध्यम से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है | सभी इंजन दिसंबर 2018 तक जोड़े जायेंगे | इससे रेल गाड़ियों की स्थिति का पता लगाना और उनके चालकों का साथ संवाद स्थापित करने में मदद मिलेगी |
रेलवे बोर्ड के वरिष्ठ सदस्य ने कहा कि इस वर्ष के आखिर तक 10800 रेल इंजनों में एंटीना लगा दिया जाएगा | चालक के केबिन के भीतर से इसकी निगरानी की जा सकेगी | दस इंजनों पर प्रयोग किया जा चुका है और दिसंबर 2018 तक सभी इंजनों में ये प्रणाली स्थापित कर दी जाएगी | मानव रहित फाटकों और रेल मार्ग पर गाड़ियों के चलने के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए रेलवे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के साथ काम कर रहा है |

-HINDI-