Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Sep 03, 2012 - 00:00:06 AM


Title - इलाहाबाद इंटरसिटी को कोयला मंत्री ने दिखाई हरी झंडी
Posted by : puneetmafia on Sep 03, 2012 - 00:00:06 AM

इलाहाबाद इंटरसिटी को कोयला मंत्री ने दिखाई हरी झंडी
कानपुर, एक प्रतिनिधि : शनिवार को बहुप्रतीक्षित इलाहाबाद इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस का शुभारंभ हो गया। सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से ट्रेन को कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने पूर्वाह्न 11.45 बजे हरी झंडी दिखाई तो गार्ड एनएन मिश्रा के सीटी बजाने पर चालक एन प्रसाद ने ट्रेन आगे बढ़ा दी। इंटरसिटी 3 घंटे 05 मिनट में सेंट्रल से इलाहाबाद का सफर तय करेगी। इस ट्रेन में 12 सामान्य श्रेणी के कोच और 2 पार्सलयान लगाए गए हैं। इलाहाबाद का किराया 61 रुपए है। उद्घाटन समारोह में उत्तर मध्य जोन के रेलमंडल प्रबंधक हरींद्र राव, उप मुख्य यातायात प्रबंधक अखलाक अहमद, आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट तारिक अहमद मौजूद थे।