Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jul 21, 2018 - 19:08:07 PM


Title - इलाहबाद - मुगलसराय मेमू 22 को निरस्त
Posted by : RailEnquiry Admin on Jul 21, 2018 - 19:08:07 PM

इलाहबाद मंडल में रविवार को इलाहबाद - कानपुर के बीच डाउन लाइन पर अनुरक्षण कार्य होने के कारण 22  जुलाई को इलाहबाद से मुगलसराय के बीच चलने वाली मेमू निरस्त रहेगी | चोपन - इलाहबाद पैसेंजर गाड़ी चुनार - इलाहबाद पैसेंजर गाड़ी चुनार - इलाहबाद के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी | दोनों रूट पर डाउन लाइन पर तीन घंटे ट्रेनों का आवागमन ठप रहेगा | रेलमंत्री के निर्देश पर प्रत्येक रविवार को मेगा ब्लॉक लेकर बड़े स्तर पर अनुरक्षण का कार्य किया जा रहा है | इस रविवार को कानपुर - इलाहबाद के बीच सुबह आठ बजे से लेकर 11 बजे तक और इलाहबाद - मुगलसराय के बीच सुबह 11  बजे से लेकर दोपहर में दो बजे तक डाउन लाइन पर ब्लॉक रहेगा |  

ये मेमू रहेंगी निरस्त -  

  • 64595  / 96  इलाहबाद - मुगलसराय मेमू 
  • 63237  - 38  इलाहबाद - मुगलसराय मेमू  

ये मेमू आंशिक निरस्त रहेंगी - 

  • 53345 - 46  चोपन - इलाहबाद पैसेंजर चुनार - इलाहबाद - चुनार के बीच निरस्त 

-HINDI-