Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Apr 03, 2018 - 15:41:22 PM


Title - इलाहबाद - जयपुर समेत सभी गाड़ियों में सीसीटीवी
Posted by : RailEnquiry Admin on Apr 03, 2018 - 15:41:22 PM

ट्रेनों में सुरक्षा बढ़ने के लिए भारतीय रेलवे कोचों में सीसीटीवी कैमरा लगा रहा है | इलाहबाद मंडल में अभी तक 220 कोचों में सीसीटीवी कैमरे लग चुके हैं | वित्तीय वर्ष 2018  - 19  में 600  कोचों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना है | ऐसा होने पर इलाहबाद ---- जयपुर एक्सप्रेस समेत सभी गाड़ियों में सीसीटीवी की नजर कोच की गतिविधि पर रहेगी | इलाहबाद मंडल की प्रयागराज एक्सप्रेस, दूरंतो समेत कई चुनिंदा गाड़ियों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं | 


एक साल में इलाहबाद - जयपुर संगम एक्सप्रेस, इलाहबाद - उधमपुर एक्सप्रेस जैसी गाड़ियों में सभी कोचों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हैं | 

-HINDI-