Indian Railways News => Topic started by AllIsWell on Jun 30, 2013 - 00:01:16 AM


Title - इन नंबरों पर एसएमएस कर बुक कराएं रेल टिकट, जानिए किन ट्रेनों के टाइम-टेबल बदले
Posted by : AllIsWell on Jun 30, 2013 - 00:01:16 AM

देश में मोबाइल फोन इस्तेमाल करने वालों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने एसएमएस के जरिए रेलवे टिकट बुक कराने की नई सुविधा की शुरुआत की। रेल मंत्री मल्लिकार्जुन खडग़े ने शुक्रवार को इसका एलान किया। वहीं, नॉर्दर्न रेलवे ने अपने क्षेत्र से चलने वाली दर्जनों रेलगाडिय़ों के समय, दिन व रास्तों में परिवर्तन करते हुए इस साल 42 नई रेलगाड़ी चलाने की घोषणा की है।

नॉर्दर्न रेलवे ने बदला दर्जनों ट्रेनों का टाइम टेबल 

नॉर्दर्न रेलवे ने अपने क्षेत्र से चलने वाली दर्जनों रेलगाडिय़ों के समय, दिन व रास्तों में परिवर्तन करते हुए इस साल 42 नई रेलगाड़ी चलाने की घोषणा की है। घोषणा के अनुसार परिवर्तित समय सारणी एक जुलाई 2013 से लागू होगी। नॉर्दर्न रेलवे के जीएम वीके गुप्ता ने नई समय-सारणी पुस्तिका का विमोचन करते हुए कहा कि परिवर्तित ट्रेनों के बारे में सभी जानकारी यात्री रेलवे के पूछताछ के नंबर 139 से ले सकते हैं। गुप्ता ने कहा कि इन ट्रेनों के समय, दिन तथा मार्ग में परिवर्तन यात्रियों मांग व उनके सुविधा के अनुसार की गई है। उन्होंने बताया कि इस बार के रेल बजट में उत्तर रेलवे को कुल 42 नई ट्रेनें मिली हैं। जिसमें 33 मेल,एक्सप्रेस तथा नौ सवारी ट्रेनें शामिल हैं। कुछ ट्रेनों के समय आदि में परिवर्तन इस लिए की गई जिससे यात्रियों की सुविधा के लिए नई ट्रेनों को ट्रैक पर उतारा जा सके।

उन्होंने बताया कि पुरी-हरिद्वार उत्कल एक्सप्रेस तथा विशाखा पत्तनम-हजरत निजामुद्दीन हीराकुंड एक्सप्रेस, कोयंबटूर-हजरत निजामुद्दीन कोंगू एक्सप्रेस को बंगलुरू के बजाय यशवंतपुर के रास्ते चलाया जाएगा। वहीं गोरखपुर-बेंगलूरु एक्सप्रेस अब यशवंतपुर से चलाई जाएगी। गुप्ता ने बताया कि उत्तर रेलवे के बेड़े में इस वर्ष कुल 42 नई ट्रेनें शामिल होने जा रही हैं। जिसमें 33 मेल, एक्सप्रेस तथा नौ सवारी ट्रेनें शामिल हैं। ये ट्रेनें दिल्ली, लखनऊ, मुरादाबाद, फिरोजपुर तथा अंबाला मंडल से चलाई जाएंगी। जिसमें सबसे ज्यादा फायदा दिल्ली मंडल के आनंद विहार टर्मिनल को हुआ है। जहां से इस साल चार और नई रेलगाडिय़ों का परिचालन होगा। फिलहाल टर्मिनल से 10 ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है।

इस टर्मिनल से सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी और यात्रियों की सुविधा के लिए इस बार के रेल बजट में यहां से चार ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया गया था। आनंद विहार-कानपुर-आनंद विहार (14152/51)साप्ताहिक, आनंद विहार-मऊ-आनंद विहार (1502625) सप्ताह में दो दिन। आनंद विहार-काम या-आनंद विहार (15622/23) साप्ताहिक तथा आनंद विहार-राधिकापुरम-आनंद विहार(22488/87) दैनिक लिंक एक्सप्रेस शामिल हैं। इन ट्रेनों का परिचालन शुरू होने के बाद पूरब की तरफ जाने वाली हजारों यात्रियों को फायदा होगा।

इन रेलगाडिय़ों के टाइम टेबल में हुआ बदलाव

रेलवे द्वारा बदली गई रेलगाडिय़ों में नई दिल्ली-रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, हावड़ा-नई दिल्ली युवा एक्सप्रेस, नई दिल्ली- भुवनेश्वर-नई दिल्ली दूरंतो, नई दिल्ली-इलाहाबाद-नई दिल्ली दूरंतो एक्सप्रेस समेत सौ से अधिक ट्रेनें शामिल हैं। वहीं रेलवे ने राधिका पुर-आनंद विहार लिंक एक्सप्रेस (22488/22487) प्रतिदिन शुरू की गई है। जिसके चलते पहले से चल रही ट्रेन संख्या 25715/16 निरस्त कर दी गई है। साथ ही ट्रेन संख्या 64426, 64055, 64434, 64427, 64429 तथा 64433 अब मंडावली रेल यात्रियों के मांग पर चंद्र विहार हाल्ट पर ठहरेगी। पहले यह रेलगाड़ी यहां इस हाल्ट पर नहीं रुकती थी।

दूसरी तरफ, तेल कंपनियों ने इस महीने में तीसरी बार पेट्रोल के दाम बढ़ा दिए हैं वहीं रुपया संभला तो सोना सस्‍ता हो गया है। (विस्‍तार से पढ़ने के लिए आगे के स्‍लाइड पर क्लिक करें)