| Indian Railways News => | Topic started by greatindian on Sep 12, 2013 - 09:00:09 AM |
Title - इज्जतनगर को दो डब्ल्यूडीपी इंजन और मिलेPosted by : greatindian on Sep 12, 2013 - 09:00:09 AM |
|
|
बरेली: इज्जतनगर रेल मंडल को दो डब्ल्यूडीपी इंजन और मिल गए है। इनको भी काठगोदाम से संचालित ट्रेनों में लगाया जाएगा। रेलवे के वनारस डीजल लोकोमोटिव कारखाने में देश का सबसे ताकतवर इंजन ब्राडगेज डीजल पैसेंजर (डब्ल्यूडीपी फोर डी) 14 करोड़ रुपये की कीमत से तैयार किया गया था। रेलवे बोर्ड ने आठ डब्ल्यूडीपी-फोर डी इंजन इज्जतनगर रेल मंडल को देने के निर्देश दिए थे। इसमें चार इंजन अगस्त में मिलने के बाद मंगलवार को इंजन संख्या 40139, 40140 और मिला है। 4500 हॉर्स पॉवर वाला डब्ल्यूडीपी-फोर डी इंजन की क्षमता 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार की है और यह दोनों ओर से दौड़ सकता है। |