Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Mar 31, 2017 - 16:36:42 PM


Title - इंद्रगढ़ सुमेरगंज मंडी स्टेशन पर दयोदय एक्सप्रेस का प्रायोगिक ठहराव
Posted by : RailEnquiry Admin on Mar 31, 2017 - 16:36:42 PM

नवरात्री मेले पर यात्रियों की मांग को देखते हुए रेल प्रशासन के द्वारा कोटा मंडल के इंद्रगढ़ सुमेरगंज मंडी स्टेशन पर गाड़ी संख्या 12181 / 12182 जबलपुर - अजमेर - जबलपुर दयोदय एक्सप्रेस का प्रायौगिक रूप से दो मिनट का ठहराव किया गया है|
यह ठहराव छह जून तक लागू रहेगा| गाड़ी संख्या 12181 जबलपुर - अजमेर दयोदय एक्सप्रेस इंदरगढ़ सुमेरगंज मंडी स्टेशन पर सुबह आठ बजकर अड़तीस मिनट पर आएगी जबकि गाड़ी संख्या 12182 अजमेर - जबलपुर दयोदय एक्सप्रेस इंदरगढ़ सुमेरगंज मंडी स्टेशन पर रात साढ़े आठ बजे के करीब आएगी|

-HINDI-