Indian Railways News => Topic started by eabhi200k on Jun 29, 2013 - 15:30:41 PM


Title - इंदौर-यशवंतपुर स्पेशल 30 जुलाई तक
Posted by : eabhi200k on Jun 29, 2013 - 15:30:41 PM

भोपाल। रेलवे प्रशासन ने लंबी वेटिंग को देखते हुए 09307/०९३०८ इंदौर-यशवंतपुर-इंदौर स्पेशल ट्रेन को 30 जुलाई तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। यह गाड़ी आते-जाते वक्त भोपाल में हॉल्ट लेकर जाती है। इंदौर से यह गाड़ी 28 जुलाई तक और यशवंतपुर से 30 जुलाई तक चलाई जाएगी।


टे्रन नंबर 09307 इंदौर-यशवंतपुर स्पेशल 30 जून के अलावा 7, 14, 21 और 28 जुलाई को इंदौर से चलेगी। इसी तरह गाड़ी नंबर 09308 यशवंतपुर-इंदौर स्पेशल 2, 9, 16, 23 और 30 जुलाई को यशवंतपुर से चलाई जाएगी। इस गाड़ी में शनिवार से रिजर्वेशन मिलने लगेगा। इस गाड़ी का भोपाल आने का टाइम-टेबल इस प्रकार है।

टे्रन नंबर व नाम भोपाल आने का दिन व समय बजे

09307 इंदौर-यशवंतपुर स्पेशल निर्धारित तारीखों में प्रति रविवार देर रात 1.45

09308 यशवंतपुर-इंदौर स्पेशल निर्धारित तारीखों में प्रति बुधवार देर रात 11.45