Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jul 23, 2018 - 14:24:33 PM


Title - इंदौर - जबलपुर ओवर नाईट एक्सप्रेस में एक रात दो बार चोरी
Posted by : RailEnquiry Admin on Jul 23, 2018 - 14:24:33 PM

बीती देर रात जबलपुर को जाने वाली इंदौर - जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस में दो बार चोरी की घटना हुई | इटारसी के पास पहली तो दूसरी नर्सिंघ्पुर के पास | इटारसी में चोरी की घटना स्लीपर कोच में हुई जबकि दूसरी घटना का शिकार ऐसी द्वितीय श्रेणी की ए - 1 कोच हुआ | चोरी की घटना से करीब आधा दर्जन यात्री प्रभावित हुए | कुछ ऐसी ही घटना पवन एक्सप्रेस में भी होने की खबर है | घटना की रिपोर्ट जबलपुर ठाणे में दर्ज करा दी गयी है | 
जानकारी के अनुसार पहली घटना को अंजाम देने के लिए चोरों ने ट्रेन को इटारसी से रवाना होने के कुछ देर बाद ही चेन पुलिंग कर रोक दिया और स्लीपर कोच के यात्रियों से लूटपाट कर भाग लिए | इस घटना के समय ट्रेन पूरे 20 मिनट तक कड़ी रही | 
दूसरी घटना सुबह लगभग 4 बजे हुई जब बदमाशों ने एक बार फिर चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी और द्वितीय श्रेणी के कोच में लूटपाट की | बदमाशों के पास तलवार और कट्टा जैसे हथियार थे | लूट के बाद जीआरपी मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाशी शुरू कर दी है | 

-HINDI-