Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Apr 18, 2012 - 09:00:42 AM


Title - इंटरसीटी सेवा चालू करने की मांग
Posted by : puneetmafia on Apr 18, 2012 - 09:00:42 AM

इंटरसीटी सेवा चालू करने की मांग
Apr 17, 10:24 pm
बताएं
दुमका, नि.सं. : झारखंड विकास मोर्चा (प्रजा) ने केन्द्र सरकार से दुमका से रांची इंटरसीटी रेल सेवा चालू करने की मांग की है। झाविमो के केन्द्रीय समिति सदस्य पिंटू अग्रवाल, जिला महामंत्री विवेकानंद राय, नगरध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह तथा नगर महामंत्री शैलेश कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से कहा कि संताल परगना झारखंड का काफी पिछड़ा प्रमंडल है। जनजातीय बहुल क्षेत्र होने की वजह से यहां आय के श्रोत भी काफी सीमित हैं। दुमका में रेल सेवा शुरू हुए करीब एक वर्ष बीत चुका है लेकिन अब तक इसका विस्तार नहीं किया गया है। जिसके कारण यहां के स्थानीय लोग केवल देवघर तक ही रेल सेवा का लाभ उठा पा रहे हैं। हालांकि केन्द्र सरकार ने रेल बजट में इंटरसीटी का तोहफा दिया था लेकिन इसे अब तक शुरू नहीं किया गया है।