Indian Railways News => Topic started by railgenie on Oct 11, 2012 - 12:00:14 PM


Title - इंटरसिटी ट्रेन के यात्रियों ने किया हंगामा - Jagran Yahoo! India
Posted by : railgenie on Oct 11, 2012 - 12:00:14 PM

दिघवारा (सारण), निसं.: बिना वजह ट्रेन ठहराव के विरोध में मंगलवार की रात्रि अप इंटरसिटी ट्रेन के यात्रियों ने जमकर बवाल काटा। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर से सिवान जाने वाली अप इंटरसिटी ट्रेन 55 मिनट पूर्व मध्य रेलवे के परमानंदपुर स्टेशन पर खड़ी रही। हंगामे के बाद लगभग 11 बजे ट्रेन नयागांव स्टेशन पहुंची। जहां 35 मिनट ट्रेन रूकी रही। यात्रियों ने यहां भी जमकर हंगामा किया। जब स्टेशन पर जाकर यात्रियों ने शिकायत दर्ज करायी तो ट्रेन को यहां से रवाना किया गया। यात्रियों ने बताया कि बेवजह ट्रेन को जहां-तहां रोक दिया जाता है जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यात्रियों ने डीआएम से पैसेंजर ट्रेनों के परिचालन पर ध्यान देने की अपील की है।