Indian Railways News => Topic started by ConfirmTicket on May 15, 2012 - 03:00:15 AM


Title - इंटरसिटी एक्सप्रेस में चेयरकार
Posted by : ConfirmTicket on May 15, 2012 - 03:00:15 AM

वाराणसी : ग्रीष्म ऋतु में यात्रियों की मांग को देखते हुए रेल प्रशासन ने वाराणसी से सिगरौली जाने वाली 13345 अप सिंगरौली इंटरसिटी एक्सप्रेस में पुन: एक चेयरकार जोड़ दिया है। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी। आरक्षण कार्यालय के वरिष्ठ कर्मचारी गजेन्द्र सिंह ने बताया कि सिंगरौली इंटरसिटी एक्सप्रेस प्रतिदिन अपराहृन 3.10 बजे कैंट से रवाना होकर चुनार होते हुए सिंगरौली उसी दिन रात 9.05 बजे पहुंचेगी।